दिल का दौरा, दिल के दौरे के लक्षण

दिल का दौरा अक्सर उन लोगों को पड़ता है जिनका दिल कमजोर होता है। एक दिल के मरीज को अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत है। क्योंकि अनियमित खान-पान और गलत जीवनशैली यही आपके पुरे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इसी की वजह से आपका शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आता है, तो उसके परिवार वालों को समझ में नहीं आता कि क्या हुआ। इसके लिए आपको हार्ट अटैक के लक्षण जानना बहुत जरुरी है। अगर इसका उपचार सही समय पर न किया जाए तो रोगी की जान भी जा सकती है।


अब घर बैठे मंगाएं दवा, पाएं 20 प्रतिशत की छूट। फरीदाबाद से ऑनलाइन मेडिसिन(Online Medicine) ख़रीद सकते है।


क्या है दिल के दौरे के लक्षण 



 शुरूआत में उल्टी आना
 सीने में तेज दर्द
 चक्कर आना
 हाथों और उंगलियों
 कंधें, गर्दन और पीठ दर्द
 अशांत मन और बेचैनी
 सांस लेने में दिक्कत
 अधिक पसीना आना
 कमजोरी महसूस होना
 तनाव और घबराहट
 पसीना आना
दिल की धड़कन का असमान्य होना
 सूजन
 थकान



यदि आपको किसी भी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखाई देते है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ऐसी स्थिति में आप दिल के दौरे को रोक तो नहीं सकते, बस इसके असर को कम कर सकते है। दिल का दौरा पड़ने पर सबसे पहले तो मरीज के टाइट कपड़ों को खोलकर उन्हें समतल जगहें पर लिटा दें। मरीज के सिर को नीचे की तरफ करके पैर थोड़ा ऊपर की ओर उठाकर मरीज को लिटाएं। इससे पैरों के ब्लड की सप्लाई हार्ट की ओर होगी।


अगर मरीज को उल्टी आ रही हो तो उसका मुंह एक तरफ मोड़कर खोल दें ताकि उसका दम न घुटे। मरीज की नब्ज और सांस चेक करें। अगर नब्ज नहीं चल रही है तो हॉस्पिटल पहुंचने तक सी.पी.आर. करें। इसे करने के लिए मरीज को कमर के बल लिटाकर अपनी हथेलियों को मरीज के सीने के बीच में रखकर हाथ को नीचे की ओर दबाएं।

अब मेडिसिन लेना हुआ और भी आसान अभी GoMedii ऑनलाइन फार्मेसी(Online Pharmacy) से आर्डर करते है तो आपको 20 प्रतिशत  की छूट मिलेगी।


बचने के उपाए 


रोजाना व्यायाम : यदि आप नियमित रूप से व्यायाम या योग करते है तो इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते है। रोजाना 30 मिनट तक व्यायाम जरूर करें।


पौष्टिक आहार : अपने खाने में पौष्टिक आहार जरूर शामिल करें जैसे हरी सब्जियां, फल, दालें शामिल करें, इससे आपके शरीर में सभी  चीजों का नियंत्रण बना रहता है। लेकिन एक संतुलित मात्रा में ही भोजन करें।


मछली खाए : आपको बता दें की मछली ना केवल आंखों के लिए अच्छी है बल्कि यह कई तरह की हार्ट प्रॉब्लम्स को भी दूर करती है। इसलिए हफ्ते में एक बार मछली का सेवन जरूर करें। इससे आपको दिल का दौरा पड़ने की सम्भावना कम होती है।


ग्रीन टी : जब बात आए फिटनेस और स्वास्थ्य की तो हम ग्रीन टी कैसे भूल सकते है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किसी भी व्यक्ति को वजन नहीं बढ़ने देती है और आपके हृदय रोग होने के खतरे को कम करती है।


तुलसी एवं पुदीना : तुलसी और पुदीना का रस निकालकर उसमें हल्का-सा नमक मिलाएं। इसका रोजाना सेवन आपको दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के खतरे से बचाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Home Remedies for Arthritis